रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ शासन ने IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने आयुक्त स्तर पर अहम बदलाव किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी किरण कौशल (भा.प्र.से. 2009) को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा समग्र शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

वहीं आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण (भा.प्र.से. 2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, गृह निर्माण मंडल को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा (भा.प्र.से. 2017), संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण को आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।