0 चार अक्टूबर को धरने का ऐलान कर चुके हैं पूर्व गृह मंत्री

रायपुर। पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर कोरबा कलेक्टर के खिलाफ बिलासपुर कमिश्नर से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर धरने के अल्टीमेटम के एक दिन पहले अपना प्रतिवेदन दे सकते हैं।

वरिष्ठ आदिवासी नेता और प्रदेश के पूर्व गृह तथा वन मंत्री कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बंसत के खिलाफ 14 बिन्दुओं पर आरोप लगाए हैं। वो उन्हें हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच उन्होंने 4 अक्टूबर को सीएम हाऊस के सामने धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है।

सीएम विष्णु देव साय ने कंवर के आरोपों की जांच कराने की बात कही थी और इस पर कमिश्नर सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्र बताते हैं की सीएम साय खुद इस मुद्दे पर ननकी राम कंवर से चर्चा करेंगे।

See also  File Of Missing News Anchor Opened Again - न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना को मारकर दफनाए जाने का शक, पुलिस को मिली संदिग्ध कब्र