गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुरु, 10 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Bureaucracy

बिलासपुर: हाईकोर्ट से राहत मिली और कुछ घंटे बाद ही बदले गए प्रभारी DEO जायसवाल, संदीप पांडे बने नए जिला शिक्षा अधिकारी

बिलासपुर: हाईकोर्ट से राहत मिली और कुछ घंटे बाद ही बदले गए प्रभारी DEO जायसवाल, संदीप पांडे बने नए जिला शिक्षा अधिकारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Bilaspur’s In-charge DEO Jaiswal removed: प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल के पक्ष में हाईकोर्ट से नियुक्ति पर लगी अंतरिम रोक हटने के कुछ ही घंटे बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने उन्हें पद से हटा दिया। उनके स्थान पर कोरबा जिले के करतला के BEO संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया। वहीं जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर जांजगीर-चांपा में समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक (DPC) की जिम्मेदारी दी गई है।

दरअसल मस्तूरी विकासखंड के जेवरा स्थित शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जायसवाल को करीब तीन महीने पहले बिलासपुर का प्रभारी DEO बनाया गया था। उनकी नियुक्ति के खिलाफ कुछ वरिष्ठ प्राचार्यों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 10 जुलाई को उनकी नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद प्रभार सहायक संचालक अजय कौशिक को दिया गया, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। तब सहायक संचालक वर्षा शर्मा को प्रभार सौंपा गया था।

See also  मारपीट से शुरू हुई सफाई मित्रों की हड़ताल वेतन की मांग पर जाकर अटकी, वार्ता से हल निकलने का प्रयास जारी

मंगलवार को मिली राहत, पर कुछ घंटे में ही हटा दिया

इस बीच मंगलवार 9 सितंबर को हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर जायसवाल की नियुक्ति पर लगी रोक हटा दी। हालांकि राहत के कुछ ही घंटों बाद विभाग ने नया प्रशासनिक आदेश जारी कर उन्हें हटा दिया।

साथ में कई और तबादले किये विभाग ने

नए आदेश में राजेंद्र नगर, बिलासपुर स्थित शास. हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य डॉ. मोहनलाल पटेल को मुंगेली का प्रभारी DEO बनाया गया। मुंगेली के प्रभारी DEO एलपी डाहिरे को बिलासपुर संभाग संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय में सहायक संचालक पद पर भेजा गया। सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक अश्वनी भारद्वाज को संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार और बिलासपुर संभाग के प्रभारी उप संचालक राजेश सिंह को संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल 1. किसे DEO पद से हटाया गया और किसे नया बनाया गया?
जवाब: रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर प्रभारी DEO से हटाया गया, करतला कोरबा के BEO संदीप कुमार पांडे को नया प्रभारी DEO बिलासपुर बनाया गया।

See also  एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

सवाल 2. हाईकोर्ट का क्या फैसला था?
जवाब: 10 जुलाई को नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगी थी, 9 सितंबर मंगलवार को हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर रोक हटा दी, कुछ घंटे बाद ही विभाग ने तबादला कर दिया।

सवाल 3. जायसवाल को अब कहां भेजा गया?
जवाब: प्रतिनियुक्ति पर जांजगीर-चांपा जिले में समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक (DPC) बनाया गया।

सवाल 4. और कौन-कौन से तबादले हुए?
जवाब: डॉ. मोहनलाल पटेल मुंगेली प्रभारी DEO, एलपी डाहिरे सहायक संचालक बिलासपुर संभाग, अश्वनी भारद्वाज को बिलासपुर संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार, राजेश सिंह को सरगुजा संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार।

सवाल 5. विवाद की जड़ क्या थी?
जवाब: मस्तूरी जेवरा स्कूल के प्राचार्य जायसवाल को 3 महीने पहले प्रभारी DEO बनाया गया था, जिसे वरिष्ठ प्राचार्यों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।