Center Roll Back- आईटीपीओ के सीएमडी पद पर IAS सुब्रमण्यम की जगह खरोला
Center Roll Back- आईटीपीओ के सीएमडी पद पर IAS सुब्रमण्यम की जगह खरोला

टीआरपी डेस्क

केंद्र सरकार ने भारतीय व्यापार प्रोत्साहन संगठन (आईटीपीओ) में सीएमडी की नियुक्ति को रोल बैक किया है। इस पद पर पूर्व में छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम को नियुक्त किया गया था।

उन्होंने 1 अक्टूबर से काम भी शुरू कर दिया था। और आज बदली स्थितियों में उनकी जगह कर्नाटक कैडर के रिटायर्ड आईएएस प्रदीप सिंह खरोला को नया सीएमडी नियुक्त किया है।

1985 बैच के आईएएस खरोला इस समय नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के चेयरमैन हैं। अब वह इसके अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। खरोला अगले कुछ दिनों में होने वाले जी-20 समिट के अगुवा होंगे। यह बदलाव दिल्ली में आईएएस लॉबी में चल रही खींचतान का नतीजा बताया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।