CG. IAS एसोसिएशन न्यूज़ ब्रेकिंग - अध्यक्ष-सचिव वही, नई कार्यकारिणी में रिटायर्ड IAS के स्थान पर नयों को जगह
CG. IAS एसोसिएशन न्यूज़ ब्रेकिंग - अध्यक्ष-सचिव वही, नई कार्यकारिणी में रिटायर्ड IAS के स्थान पर नयों को जगह

टीआरपी डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के आईएएस एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया है। अध्यक्ष और सचिव पद को छोड़कर बकाया कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई है। इसका फैसला एसोसिएशन की आज हुई जनलर बॉडी मीटिंग में नयी कार्यकारिणी में कुछ नये आईएएस अधिकारीयों को स्थान दिया गया है। IAS एसोसिएशन की नई गठित कार्यकारिणी में मनोज पिंगुआ पहले की तरह IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रहेंगे सचिव आर प्रसन्ना भी उसी पद पर हैं।

जबकि नई कार्यकारिणी में रायपुर कमिश्नर संजय अलंग वाइस चेयरमैन यानि कि उपाध्यक्ष, सचिव आर प्रसन्ना, संयुक्त सचिव तंबोली अय्याज फकीरभाई व बसव राजू एस, कोषाध्यक्ष शारदा वर्मा, सह कोषाध्यक्ष अभिजीत सिंह, संस्कृति सचिव में हिमशिखर की जगह रजत बंसल को जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं खेल सचिव केसी देवसेनापति, कार्यकारी सदस्यों में अंकित आनंद, कार्तिकेय गोयल, नम्रता गांधी, पद्मनी भोई साहू हैं।

See also  Review Of The Grand Scheme Of The State Government -मुख्य सचिव ने ली प्रशासनिक समीक्षा बैठक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।