Chief Secretary Took A High Level Meeting - बैठक में मुख्य न्यायधीश के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू
Chief Secretary Took A High Level Meeting - बैठक में मुख्य न्यायधीश के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

टीआरपी डेस्क

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह की आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। शपथ ग्रहण समारोह 29 मार्च 2023 को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर रायपुर श्री यशवंत कुमार और आईजी अजय यादव, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए

See also  टीकाकरण के बाद दो नवजात शिशुओं की मौत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे अस्पताल... की जांच की मांग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।