IAS TRANSFERS

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं (IAS, IPS और IFS) के सदस्यों के लिए एक बड़ा आदेश जारी किया है। सरकार ने इन अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में संसोधन करते हुए इसे 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी करने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

1 जनवरी 2026 से मिलेगा नकद भुगतान

महानदी भवन (मंत्रालय) से 25 मई 2026 को जारी आधिकारिक पत्र (क्रमांक: GENCOR/3064/2025-GAD-2) के अनुसार, यह फैसला भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के आधार पर लिया गया है। अखिल भारतीय सेवाएं (महंगाई भत्ता) नियम, 1972 के तहत इसे तत्काल प्रभाव से प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।