ED Arrest cg IAS - मेडिकल जांच में बिश्नोई, लक्ष्मीकांत और सुनील का पल्स रेट हाई
ED Arrest cg IAS - मेडिकल जांच में बिश्नोई, लक्ष्मीकांत और सुनील का पल्स रेट हाई

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय-ED की छापेमारी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। ED ने चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और IAS अधिकारी समीर विश्नोई को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में रिमांड लेने से पहले ईडी ने तीनों को डॉ अंबेडकर अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले गई। चिकित्सकीय सूत्रों ने बताया कि तीनों में से आईएएस समीर बिश्नोई की धड़कन बढ़ी हुई थी। वैसे अन्य दोनों आरोपियों का भी पल्स रेट ज्यादा था, लेकिन बिश्नोई का बीपी-शूगर भी हाई था।

जबकि लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल फिट थे। इसलिए एसपी दफ्तर की तरफ से रायपुर जिला कोर्ट बिल्डिंग के पांचवें माले में ईडी स्पेशल कोर्ट तक बिश्नोई को लिफ्ट से तो बाकि दोनों गिरफ्तार को पैदल ही लाया गया। पांचवीं मंजिल तक दोनों को सीढ़ियों से ले जाया गया। बताया जाता है कि टीम ने 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी है। IAS समीर विश्नोई को कोर्ट में पेश करने से पहले मेकाहारा में उनका मेडिकल चेकअप भी कराया गया है। उनके अलावा कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी की गिरफ्तारी हुई है। नवनीत तिवारी को भी हिरासत में लिया गया है।

See also  बड़ी खबरः 6 जुलाई को भूपेश बघेल लेंगे कैबिनेट की बैठक, संविदा कर्मचारियों के लिए आ सकती है अच्छी खबर

बिश्नोई की पत्नी सीएम से मिली

ईडी द्वारा अरेस्ट आईएएस समीर बिश्नोई की पत्नी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किन। पुलिस लाइन हेलीकॉप्टर हैंगर के पास सीएम से श्रीमती विश्नोई की पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया। ed के गैरकानूनी रवैये की शिकायत, मुख्यमंत्री से की है। समाचार लिखे जाने फ़िलहाल किसी तरह की एफआईआर पुलिस में नहीं की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।