रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के बंगले में ईडी की जांच शुरू, आईएसएस भी मौजूद
रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के बंगले में ईडी की जांच शुरू, आईएसएस भी मौजूद

विशेष संवादाता, रायपुर

ईडी की टीम रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को लेकर उनके सीलबंद बंगले पहुंची। ईडी टीम के साथ ही रानू साहू रायगढ़ आ गई है। कलेक्टर की मौजूदगी में बंगले को खोला गया। बता दें, दो दिन पूर्व ईडी की दबिश की खबर के बाद से ही रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू लापता थीं। इसलिए जांच दाल ने उनका सरकारी बंगला सील कर दिया था। गुरुवार को ही अचानक सामने आई रानू साहू ने खुद के ईलाज के नाम पर बाहर जाने की वजह बताई थी।

रानू साहू कल रायपुर लौटीं। उन्होंने ईडी के जांच अधिकारी को पत्र लिखकर ड्यूटी ज्वाईन करने की सूचना दी थी। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिया था। इसके बाद कल सुबह से कलेक्टर रानू साहू से पूछताछ चल रही थी। आज दोपहर में ईडी की टीम और रानू साहू रायगढ़ के लिए रवाना हुए। करीब सवा पांच बजे ईडी की टीम कलेक्टर बंगला पहुंची। सूत्रों का कहना है बंगले का सील खोलने के बाद ईडी ने जांच शुरू कर दी है।

उधर, रायगढ़ कलेक्ट्रेट की माईनिंग शाखा में ईडी की टीम कल सुबह से जमी हुई है। पूरी रात वहां दस्तावेजों की जांच की गई। इस समाचार को लिखे जाने तक भी कलेक्ट्रेट में ईडी की जांच चल रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।