ED JHARKHAND F

रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े रांची समेत देशभर के 24 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) छापेमारी कर रहा है। इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और अन्य शहरों में भी ED ने प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं के घर पर छापेमारी की थी।

सूत्रों के मुताबिक राज्य की राजधानी रांची, जमशेदपुर और दिल्ली सहित लगभग दो दर्जन स्थानों पर ED के जांचकर्ताओं द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इंजीनियर वीरेंद्र राम के पास 2019 में ढाई करोड़ रूपये बरामद किये गए थे। उनके झारखण्ड के कई बड़े नेताओं से संबंध बताये जा रहे हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला राज्य सतर्कता ब्यूरो की शिकायत के बाद सामने आया है जिसमें सरकारी काम के अनुदान के बदले कुछ कथित कमीशन का भुगतान किया गया था, और सूत्रों ने कहा कि इन आरोपों के संबंध में अधिक सबूत इकट्ठा करने के उद्देश्य से तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के एक अधिकारी और कुछ एंट्री ऑपरेटरों (हवाला डीलरों) और दलालों के परिसर को कवर किया जा रहा है।

See also  CG liquor scam: चैतन्य बघेल की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ED ने पेश किया जवाब , 23 सितंबर को अगली सुनवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर