पिंगुआ कमेटी के साथ फेडरेशन के संगठनों की हुई वार्ता, बजट सत्र के बाद होगी दूसरे दौर की बैठक
पिंगुआ कमेटी के साथ फेडरेशन के संगठनों की हुई वार्ता, बजट सत्र के बाद होगी दूसरे दौर की बैठक

रायपुर। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की पिंगुआ कमेटी के साथ बैठक हुई, इसमें फेडरेशन से जुड़े 39 संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वेतन विसंगति सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर इस बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।

इस बैठक में केवल कमेटी के अध्यक्ष मनोज पिंगुआ ही शामिल हुए और उन्होंने बारी-बारी से सभी संगठनो से बात की और उनका पक्ष जाना। इस बैठक में चर्चा के दौरान यह सुझाव आया कि मांगों से संबंधित फाइल अलग-अलग विभाग प्रमुखों के पास भेजकर विलंब करने की बजाय अगली बैठक में विभागीय अधिकारियों को चर्चा में शामिल किया जाये। इससे सहमत मनोज पिंगुआ ने बजट सत्र के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने की बात कही।

कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने इस बात की उम्मीद भी जताई कि पुरानी पेंशन योजना को लेकर राज्य सरकार संभवतः आगामी बजट सत्र में घोषणा कर सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…