CONSTABLE

सूरजपुर। 5 वर्ष का बालक हरेंद्र सिंह पैकरा “बाल आरक्षक” के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त हो गया है। ASI पिता के निधन के बाद उनके स्थान पर हरेंद्र को ये नियुक्ति दी गयी है।

सूरजपुर SP रामकृष्ण साहू ने अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे हरेंद्र को नए वर्ष पर सौगात देते हुए नियुक्ति का आदेश प्रदाय किया। साथ ही उसे टॉफी भी गिफ्ट में दी। हरेंद्र के पिता हरि प्रसाद पैंकरा ASI के तौर पर कोरिया में पदस्थ थे, जिनका निधन हो गया। आईजी सरगुजा ने पुलिस अधीक्षक को अनुकम्पा नियुक्त की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये थे।

मिलेगी आधी सैलरी, मां को पेंशन

हरेंद्र को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा। बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ हरेंद्र को आधी सैलरी मिलेगी, जबकि मां को पेंशन दी जाएगी। गौरतलब है कि पुलिस विभाग में करमचै-अधिकारी के आकस्मिक निधन के बाद अगर उनका उत्तराधिकारी नाबालिग है तो उसे बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाती है। ऐसे बच्चे बीच-बीच में संबंधित कार्यालय में आकर उपस्थिति भी दर्ज कराते हैं और कार्यालय का कुछ काम भी सीखते हैं। बालिग होने पर इन्हे विधिवत ढंग से आरक्षक के बतौर नियुक्ति दे दी जाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर