IAS SUSPEND BREAKING : जेल में बंद आईएएस बिश्नोई सस्पेंड, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एक्शन
IAS SUSPEND BREAKING : जेल में बंद आईएएस बिश्नोई सस्पेंड, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एक्शन

विशेष संवादाता, रायपुर

ईडी के शिकंजे में आ चुके मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी आईएएस समीर बिश्नोई को आखिरकार राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। बता दें पद में रहते हुए उनके द्वारा ऐसे गंभीर कार्य किये गए जिसके चलते ईडी ने उन्हें 14 दिन की रिमांड में लिया था। रिमांड ख़त्म होने के बाद आईएएस बिश्नोई को जेल अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

उनकी गिरफ़्तारी और फिर जेल दाखिला के बाद भी राज्य शासन की तरफ से उन्हें दो प्रभार से मुक्त ज़रूर कर दूसरे आईएएस को चार्ज दिया गया। जिसका आदेश विगत सप्ताह सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया था। लेकिन विपक्षी पार्टी भाजपा समेत आईएएस को निलंबित नहीं किये जाने का खासा विरोध था। नियमों का भी हवाला देते हुए बीजेपी नेताओं ने शासन को घेरने की कोशिश किया था। आख़िरकार आईएएस समीर बिश्नोई के निलंबन का एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके लिए अब मुसीबत बढ़ सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।