Illegal Mining & Transportation Case Of Coal - लापरवाही और निष्क्रियता की मिली सजा, रेंजर और बीट इंचार्ज सस्पेंड
Illegal Mining & Transportation Case Of Coal - लापरवाही और निष्क्रियता की मिली सजा, रेंजर और बीट इंचार्ज सस्पेंड

टीआरपी डेस्क

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन तस्करों एवं वनपरिक्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों पर वनविभाग की सख्त कार्यवाही जारी है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत कोयले का अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में लापरवाही बरतने के कारण उपवन क्षेत्रपाल श्री उज्जैन सिंह पैंकरा और वनपाल बीट प्रभारी श्री अरूण कुमार राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आज निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान परिसर के जल्के वृत्त के अंतर्गत परिसर बीजाडाड़ के कक्ष क्रमांक पी. 198 में कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने हेतु 620 बोरी को भरकर रखा गया था। सूचना प्राप्त होते ही बोरी को मौके पर जप्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में उपवन क्षेत्रपाल श्री उज्जैन सिंह पैकरा और वनपाल बीट प्रभारी श्री अरूण कुमार राजपूत द्वारा अवैध खनन के संबंध में मुखबिरों द्वारा पूर्व में सूचना देने के उपरांत भी इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, बल्कि लापरवाही और निष्क्रियता बरती गई। विभाग द्वारा इन दोनों ही कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत निलंबित किया गया है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।