Intruder Officer - डिप्टी कलेक्टर 20 हज़ार की घुसखोरी करते पकड़ा गया
Intruder Officer - डिप्टी कलेक्टर 20 हज़ार की घुसखोरी करते पकड़ा गया

टीआरपी डेस्क

छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डिप्टी कलेक्टर का नाम करुन डहरिया है और गरियाबंद जनपद सीइओ(डिप्टी कलेक्टर) के पद पर तैनात है।

दरअसल, बोरवेल के बिल पास कराने के नाम पर डिप्टी कलेक्टर करुन डहरिया ने 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी की टीम से की थी। शिकायत के बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू के निदेशक आरिफ शेख ने एसपी पंकज चंद्रा को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आज सुबह टीम ने कार्रवाई करते हुए डिप्टी कलेक्टर को रंगे हाथों धर दबोचा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।