ED Again Locked Up Big Industrialists - कोल और पॉवर प्लांट वालों को ED ने किया है तालाब
ED Again Locked Up Big Industrialists - कोल और पॉवर प्लांट वालों को ED ने किया है तालाब

विशेष संवादाता, रायपुर

सोमवार को विशेष अदालत में ED टीम ने जेल में बंद सीएम की पूर्व ओएसडी सौम्या चौरसिया के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। ईडी ने मनी लांड्रिंग और कोल लेवी मामले में जेल अभिरक्षा में बंद उप संचालक खनिज एसएस नाग, संदीप कुमार नायक, दीपेश टांक, और राजेश चौधरी को सोमवार को विशेष अदालत में पेश किया। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में प्रकरण की सुनवाई होने के बाद तीन दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद सभी को पेश किया गया है।

बताया गया कि चालान करीब 3 हजार पन्नों का है। उन्हें गत 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से न्यायिक रिमांड पर जेल में है। डिप्टी डायरेक्टर एसएस नाग, संदीप कुमार नायक, दीपेश टांक, और राजेश चौधरी को 14 दिन यानि 13 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जेल में बंद सौम्या चौरसिया समेत सभी 10 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चालान पेश किया है। इस चार्जशीट में सौम्या, निखिल चंद्राकर, एस एस नाग, संदीप कुमार नायक, दीपेश टांक और राजेश चौधरी समेत कैलाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी और अनुराग चौरसिया समेत 10 आरोपियों के नाम आरोप लगाया गया है।

See also  सीएम भूपेश बोले ऑनलाइन जुआ-सट्‌टा के विज्ञापनों पर भी होगा एक्शन

विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश चालान में सभी 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 178 पन्नो का परिवाद और 5503 पन्नो में चालान प्रस्तुत किया है। चालान में सभी आरोपियों के खिलाफ करीब 17 करोड़ रुपयों के लेनदेन की बात कही गई है।

आरोप पत्र में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मां कैलाश तिवारी, उसके भाई रजनीकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया के खिलाफ भी आराेप लगाए हैं। इन तीन व्यक्तियों से ED कई बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चालान में कैलाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी और अनुराग चौरसिया को भी अभियुक्त बनाया गया है। ईडी ने सीआरपीसी की धारा 173 के तहत लिफाफा बंद आवेदन पेश किया। जिसमे जांच के दौरान आगामी दिनों में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चालान पेश करने की मांगी अनुमति। कोर्ट ने दी अनुमति। चालान पर अगली सुनवाई 14 फरवरी तय की है।

See also  जर्जर सड़कों को लेकर भाजपा ने शुरू किया प्रदर्शन तो कलेक्टर ने PWD के EE और ठेकेदारों को जारी किया नोटिस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।