आईजी शुक्ला, सुंदरराज और पाल समेत दर्जन भर अधिकारियों को पुलिस पदक

रायपुर। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला, पी.सुंदरराज और ओपी पाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के 10 और अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन्हें सम्मानित करेंगे।

पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई है कि भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक एवं पुलिस वीरता पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है :

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदकः-

  1. संजीव शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  2. बिश्नु प्रसाद देशमुख, निरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक:-

  1. सुन्दरराज पट्टीलिंगम्, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज।
  2. ओम प्रकाश पाल, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, हाल विआशा, पु.मु.नवा रायपुर।
  3. राजेश कुकरेजा, ओएसडी, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
  4. विजय कुमार पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग।
  5. रति राम नेताम, कंपनी कमांण्डर, 19वीं पोखरण वाहिनी, छसबल,
    जगदलपुर।
  6. रामनरेश यादव, उप निरीक्षक, थाना-मानपुर, जिला राजनांदगांव।
  7. जितेन्द्र सिंह, सहा. उप निरीक्षक, अअवि. पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  8. खेमराज जैन, सहा. उप निरीक्षक, थाना परतापुर, जिला कांकेर।
  9. एन.रमैय्या राव, प्रधान आरक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  10. जयंत कुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग।

पुलिस वीरता पदक:-

  1. मालिक राम, निरीक्षक, जिला नारायणपुर।
  2. अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर हाल निरीक्षक जिला सरगुजा।
  3. महेन्द्र पोटाई, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर।
  4. सुक्कु राम नाग, प्रधान आरक्षक हाल उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर।
  5. शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर।
  6. शहीद कनेर उसेंडी, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर।
  7. शहीद श्याम किशोर शर्मा, उप निरीक्षक (मरणोपरांत), जिला राजनांदगांव।
  8. डॉ.अभिषेक पल्लव (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, दुर्ग।
  9. राम अवतार पटेल, सउनि हाल उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा।
  10. डिलेश्वर कुमार सोनवानी, प्लाटून कमाण्डर हॉल कंपनी कमाण्डर,
    एसटीएफ, बघेरा- दुर्ग।
  11. हजारी लाल मौर्य, सउनि हाल उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा।
  12. सुक्कू राम नुरेटी, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक जिला नारायणपुर।
  13. बलराम उसेण्डी, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक जिला नारायणपुर।
  14. राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक, जिला कोण्डागांव।
  15. हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, विआशा राजनांदगांव।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…