Road Maintenance - कोरिया जिले की जर्जर सड़कों का बदला स्वरुप
Road Maintenance - कोरिया जिले की जर्जर सड़कों का बदला स्वरुप

विशेष संवादाता, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कोरिया जिले में सड़कों के संधारण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सड़कों की संधारण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। वनांचलों से घिरे कोरिया जिले में सड़कें आमजनों के लिए केवल पहुँच मार्ग ही नहीं बल्कि बेहतर भविष्य का रास्ता भी तैयार करने का माध्यम है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आमजनों के आवागमन को सुलभ बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर, सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने में सड़कों का प्रमुख योगदान है। पक्के रास्तों के सहारे इन क्षेत्रों तक बुनियादी आवश्यकताओं के पहुँचने से जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय और आरईएस विभाग की बैठक लेकर समय-सीमा में सड़कों के आवश्यक संधारण और नवीनीकरण कार्य किए जाने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में इन सभी विभागों द्वारा कार्यप्रगति में तेजी लाते हुए कार्य किया जा रहा है।

See also  राजनांदगांव सीट से किसे मिलेगा मौका, संतोष पांडे रिपीट होंगे या नए चेहरे को?
पहले था सड़क का यह हाल

कलेक्टर श्री लंगेह स्वयं जिले में चल रहे सड़कों के संधारण कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। विभागों को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट फोटो सहित साझा करने के निर्देश पूर्व में ही कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। विभागों से मिली रिपोर्ट अनुसार पीएमजीएसवाय द्वारा सोनहत में लटमा से रावतसरई तक 10 किलोमीटर बीटी नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी तरह मंझराटोला से पत्थरगवां तक बीटी नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बैकुंठपुर अंतर्गत चोटिया-बरदर-बैकुंठपुर-सोनहत-रामगढ़ सड़क पर बीटी नवीनीकरण, शंकरपुर-भंडारपारा सड़क पर ग्रानुलर सब-बेसकार्य, खरवत-जमनीपारा नाली निर्माण कार्य और विक्रमपुर-कर्री सड़क पर जीएसबी कार्य भी प्रगति पर है।

सड़कों के संधारण कार्य के साथ ही कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की मॉनिटरिंग की जा रही है। सोनहत के ही तंजरा में सीसी रोड निर्माण में मटेरियल कलेक्शन कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत नवीनीकरण एवं संधारण कार्यों को शीघ्रता से और गुणवत्तापूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

See also  CM Bhupesh's attack on central agencies - बिना राज्य को सूचित किए पैरामिलिट्री फ़ोर्स लेकर घुस आ रहे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।