Shinde govt is kind to former police commissioner of Mumbai - परमबीर सिंह के सभी आरोप वापस, निलंबन भी रद्द
Shinde govt is kind to former police commissioner of Mumbai - परमबीर सिंह के सभी आरोप वापस, निलंबन भी रद्द

टीआरपी डेस्क

मुंबई। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के खिलाफ सभी आरोपों को वापस ले लिया है। केवल इतना ही नहीं, राज्य की सरकार ने दिसंबर 2021 में जारी निलंबन के आदेश को भी खारिज कर दिया है। यह भी कहा गया कि निलंबन (Suspension) के दौरान माना जाए कि वह ऑन-ड्यूटी थे।

राज्य सरकार ने पूर्व पुलिस कमिश्नर को बड़ी राहत दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के गृह विभाग ने शुक्रवार को उनका निलंबन वापस लेने का आदेश जारी किया। परमबीर सिंह (Param Bir Singh) को दिसंबर 2021 में निलंबित कर दिया गया था, उस समय महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार राज्य में थी।

See also  west bengal regular governor appointed - डॉ सीवी आनंदा बोस बनाये गए राज्यपाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।