नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का वैश्विकबेंचमार्क ब्रेंट 0. 30 फीसदी की कमजोरी के साथ 74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। इसी तरहसे अमेरिकी कच्चा तेल यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव भी करीब आधा फीसदी गिरकर 65 डॉलर प्रतिबैरल के नीचे कारोबार कर रहा था। गुरुवार इस साल पहली बार ब्रेंट क्रूड का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई पर पहुंच गया था। उधर,एमसीएक्स की बात करें तो वहां भी कच्चे तेल का मई कॉन्ट्रैक्ट करीब 1. 5 फीसदी गिरकर 4566 रुपएपर आ गया। 

कल क्यों बढ़ा था दाम:

गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सबसे बड़ा कारण यह था कि जर्मनी, पोलैंड और स्लोवाकियाने खराब गुणवत्ता का हवाला देते हुए रूस के तेल के आयात को निलंबित कर दिया। इससे यूरोप को होनेवाले कच्चे तेल के निर्यात में कमी आने का डर बन गया था।
See also  सबकी मंगलकामना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झेला सांट का प्रहार, गौरा-गोरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

आज क्यों आई गिरावट:

कमोडिटी बाजार के विश्लेषकों ने कहा कि कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों के संगठन ओपेक कीतरफ से उत्पादन बढ़ाये जाने की संभावना से क्रूड में आज गिरावट आई है। दरअसल, ईरान पर अमेरिकीप्रतिबंधों के बाद बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई घटने से पिछले कुछ सत्रों से कच्चे तेल की कीमतों में अच्छीतेजी आई थी।कच्चे तेल की कीमतों में इस साल लगातार तेजी बनी हुई है, क्योंकि ओपेक और गैर-ओपेक देश रूस नेपिछले साल 12 लाख बैरल प्रति दिन उत्पादन घटाने पर सहमति जताई थी, जो अब तक जारी है। इससाल कच्चे तेल के दाम करीब 40 फीसदी चढ़ चुके हैं। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।