राज्य में पेट्रोल पर 10 व डीजल 5 रुपए हुआ सस्ता, नई कीमतें आज रात से होंगी लागू
आम आदमी की कमर तोड़ रही पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, नई कीमतें हुई जारी, यहां चेक करें ताजा रेट

टीआरपी डेस्क। बढ़ती हुई महंगाई के बीच पंजाब की जनता को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कुछ राहत दी है। आज सीएम के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक के दौरान अहम फैसला लिया गया है। इसमें सी.एम. चन्नी ने पेट्रोल व डीजल की वैट दरें कम करने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि पैट्रोल पर 10 रुपए व डीजल पर 5 रुपए  वैट कम किया गया है। जानकारी के अनुसार जारी की गई नई कीमतें आज रात से लागू हो जाएंगी। यहां बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने और पंजाब के पड़ोसी राज्यों हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में वैट दरों को कम किए जाने के कारण पंजाब में तेल कीमतें इनके मुकाबले 10 से 13 रुपए अधिक हो गई थी।

इसी के चलते वैट दरों को कम करने के लिए पंजाब सरकार पर दबाव बढ़ गया था। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अकाली दल, गजेंद्र सिंह शेखावत आदि ने वैट की दरें कम करने के लिए कांग्रेस पर दबाव बनाया था। 

See also  नकली प्रोडक्ट्स बेचते हैं Flipkart, Amazon, Paytm Mall! चाइनीज कंपनी ने की शिकायत

पंजाब भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री वित्ती मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी, डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर सिंह रंधावा, राणा गुरजीत सिंह, भारत भूषण आशू, संगत सिंह गिलजियां सहित अन्य उपिस्थत थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।