Adani Group

बिजनेस डेस्क। हिडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में अंधाधुंध बिकवाली हो रही है। अडाणी ग्रुप के शेयरों में 25 फीसदी तक की भारी गिरावट आई है। पिछले दो कारोबारी सत्रों से अडाणी ग्रुप के शेयरों में सेलर्स की बाढ़ देखी जा रही है।

इस बिकवाली के कारण ग्रुप के निवेशकों के 4 लाख करोड़ से ज्यादा डूब गए हैं। इस गिरावट का असर ओवरऑल बाजार पर भी साफ दिख रहा है। सेंसेक्स 1100 अंकों से अधिक फिसल चुका है और यह 59 हजार के ठीक ऊपर बना हुआ है। निफ्टी 17550 के नीचे आ गया है। बाजार की बिकवाली से आज शेयर बाजार निवेशकों के 8 लाख करोड़ से ज्यादा डूब चुके हैं।

Adani Enterprises का शेयर आज 20 फीसदी की गिरावट के साथ 2721 रुपए तक पहुंच गया था। आज अडाणी एंटरप्राइजेज का एफपीओ भी खुला। 20 हजार करोड़ के इस एफपीओ के लिए प्राइस 3112-3276 रुपए तय किया गया है। दोपहर के 2.20 बजे Adani Total Gas 20 फीसदी टूटकर 2928 रुपए के स्तर पर है।

See also  Maruti Suzuki : 34 किलोमीटर का माइलेज देती है मारुती की ये कार, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Adani Green Energy 20 फीसदी टूटकर 1486 रुपए के स्तर पर है। यह 52 हफ्ते का नया लो है, Adani Transmission 20 फीसदी की गिरावट के साथ 2014 रुपए पर है। 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1810 रुपए है। Adani Ports में 25 फीसदी की गिरावट आई। अडाणी पावर में 5 फीसदी की गिरावट है और यह 248 रुपए के स्तर पर है। Adani Wilmar 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 516 पर है।

अडाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट, ACC सीमेंट और NDTV को भी खरीदा है। ACC 15 फीसदी की गिरावट के साथ 1850 के नीचे है। कारोबार के दौरान Ambuja Cements में 25 फीसदी की गिरावट आई और यह 345 रुपए तक लुढ़क गया। NDTV 5 फीसदी की गिरावट के साथ 256 रुपए के स्तर पर है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  कल से शुरू होगा संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, सांसदों के लिए तैयार किया टीकाकरण केंद्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।