Adani Group हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर देगा 100 पेज का माकूल जवाब, बस कुछ दिन का इंतजार

बिजनेस न्यूज। अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप के शेयर्स की हालत पतली कर दी है। इस बीच खबर आ रही है कि गौतम अडानी ग्रुप ने लगाए गए आरोपों का विस्तृत जवाब देने का मन बना लिया है।

अडानी समूह ने 100 पेज का एक डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इसमें रिपोर्ट में लगाए गए हर आरोप पर विस्तृत जवाब है। कंपनी हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर जवाब 31 जनवरी के बाद दे सकती है। दरअसल अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ 31 जनवरी को बंद हो रहा है, और कंपनी इस प्रक्रिया के निपटने के बाद ही जवाब देने की तैयारी में है।

बता दें कि अडानी समूह हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को खारिज कर चुका है। अडानी ग्रुप का कहना है कि ये रिपोर्ट उसके एफपीओ को नुकसान पहुंचाने के लिए गलत इरादे के साथ लाई गई है। बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर अपनी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों का भाव बढ़ा-चढ़ा कर तय करने और अकाउंटिंग में फ्रॉड करने के आरोप लगाए हैं।

See also  भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव-बालकृष्ण को लगाई फटकार, हलफनामा दायर करने का दिया आखिरी मौका

अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ जारी किया है। ये 27 से 31 जनवरी तक खुला हुआ है। कंपनी ने इसके लिए शेयर प्राइस बैंड 3,112 से 3,276 रुपये तय किया है।ये देश का अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।