Source - Google

TRP डेस्क : आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। खासकर इस दौरान बैंकिंग स्टॉक में जबरदस्त तेजी रही। इस दौरान बाजार लगभग 1000 अंक मजबूत हुआ। हालांकि, कुछ देर में मार्केट में सेंसेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी। और 1 बजे के बाद सेंसेक्स औंधे मुँह गिर पड़ा। जिसके बाद अब फिर से बाजार में तेजी देखने के मिल रही है।

बजट भाषण के ठीक पहले बाजार 1.5 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ चल रहा था, बजट भाषण के दौरान एक समय सेंसेक्स में करीब 1000 अंक तक बढ़त हुई थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण समाप्त होने के कुछ ही देर में इसमें 250 अंक से ज्यादा की गिरावट आई। बता दें सेंसेक्स में आज लगभग 13 सौ अंकों का उतार-चढ़ाव आ चुका है। भाषण के दौरान 12 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स बढ़कर 58,991 तक गया वहीं इसके कछ ही देर में दोपहर 1 बजकर 15 मिनट में 1,149 अंक लुढ़क कर सेंसेक्स 57,842 अंको पर आ गया इसके बाद भी लगातार उतार चढ़ाव जारी है। फिलहाल दोपहर 2 बजकर 57 मिनट पर सेंसेक्स 58,863 अंकों पर बना हुआ है। बता दें कि आज बाजार में और भी उतार चढ़ाव की उम्मीद है।

See also  केंद्र सरकार 24 जून को कर सकती है जम्मू-कश्मीर की सभी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ बातचीत, 14 नेताओं को बुलाए जाने की चर्चा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।