Air India

वेब डेस्क। एयर इंडिया के विमान में अब किसी भी तरह की सुरक्षा कमी का पता कुछ ही मिनटों में लग जाएगा। कंपनी एक क्लाउड सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का उपयोग करेगी। इसका नाम कोरुसन है जो कि रियल टाइम जानकारी प्रदान करेगा।

यह कदम सुरक्षा प्रबंधन बढ़ाने और उड़ान के दौरान होने वाली घटनाओं की रीयल-टाइम रिपोर्टिंग की सुविधा के लिए उठाया गया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन की यह घोषणा पिछले साल दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों द्वारा किए गए गलत व्यवहार की तीन घटनाओं को देखते हुए की गई है।

बता दें यह सेफ्टी डाटा सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन कोरुसन 1 मई 2023 से ऑनलाइन होगा। यह उड़ान के दौरान होने वाली घटनाओं की रीयल-टाइम रिपोर्टिंग यानी उसी समय रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा, जब वे घटनाएं होंगी।

कंपनी का कहना है कि यह एप्लिकेशन काफी हद तक कागजी कार्रवाई की जरूरत को खत्म कर देगा। पायलट और चालक दल के सदस्यों के लिए एयरलाइन आईपैड खरीदने में भी लगी हुई है। जब इस सॉफ्टवेयर को पेश किया जाएगा, तो इन उपकरणों पर भी कोरुसन उपलब्ध होगा।

See also  झारखंड के 10 वें राज्यपाल के रूप में रमेश बैस ने ली शपथ, सीएम बघेल ने दी बधाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।