Amazon Great Indian Festival Sale : पहली बार 40,000 से भी कम कीमत पर बिकेगा iPhone 11... खरीदने का है मन तो इस दिन का करें इंतजार

टीआरपी डेस्क। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल ( Amazon Great Indian Festival Sale ) की शुरुआत इस महीने 3 तारीख से है। इस दौरान स्मार्टफोन्स के साथ कई इलेक्ट्रानिक उपकरणों में छूट दी जाएगी। इस सेल मे iPhone 11 को पहली बार 40,000 रुपये से कम कीमत में बेचा जा रहा है।

इसे अपना बनाने के लिए आपको 3 अक्टूबर को अमेज़न लाइव सेल का इंतजार करना होगा।iPhone 11 A13 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित है जो अभी भी बहुत सारे Android फोन की तुलना में तेज है। इसमें एक डुअल-कैमरा है, जो काफी अच्छे फोटो कैप्चर करता है। इसमें 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना एचडी डिस्प्ले है। iPhone को पॉवर देना A13 बायोनिक चिपसेट है।

iPhone 11 का रिज़ॉल्यूशन 1792 X 828 पिक्सेल है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 12-मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर हैं। फ्रंट में भी 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। फोन तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।