नई दिल्ली/रायपुर। Bank Strike: अगर आपका बैंक (Bank) से जुड़ा कोई काम है तो आज ही निपटा लीजिए। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 19 नवंबर को बैंक हड़ताल (bank strike) का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते देशभर में बैंक सेवाएं (Bank services) प्रभावित रहेंगी।

शनिवार के दिन हड़ताल और उसके अगले दिन रविवार होने की वजह से आने वाले दो दिनों में बैंकों का कामकाज ठप रहेगा। शादी-विवाह के सीजन में बैंक बंद रहने से आम लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

यहां तक की एटीएम सेवा भी बाधित हो सकती है। ऐसे में आप आज ही दिन बैंक का काम निपटा लीजिए। बकायदा बैंक ने भी कहा है कि हड़ताल की स्थिति में बैंक शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

नवंबर में बैंक की छुट्टियां

19 नवंबर : हड़ताल के कारण बैंक बंद।

20 नवंबर : रविवार का अवकाश।

23 नवंबर : सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग में बैंक बंद, बाकि जगह कामकाज होगा।

26 नवंबर : चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद।

27 नवंबर : रविवार का अवकाश।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।