ईवी बाजार में हुई अब तक की सबसे बड़ी डील, Uber में चलेंगी Tata की 25 हजार इलेक्ट्रिक कारें

बिजनेस डेस्क। टाटा मोटर्स और कैब एग्रिगेटर Uber के बीच अब तक की सबसे बड़ी डील हुई है। जिसके अंतर्गत टाटा मोटर्स Uber को 25 हजार इलेक्ट्रिक गाड़ियां सप्लाई करेगी। दिलचस्प बात है कि टाटा जो अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार XPRES–T को उबर को सप्लाई करने वाली है उसका इस्तेमाल केवल वही यूजर कर सकते हैं, जो प्रीमियम कैटेग्री का चयन करेंगे।

इलेक्ट्रिक फ्लीट दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद में चालू होगा। मुंबई स्थित ऑटोमेकर इस महीने से चरणबद्ध तरीके से उबर फ्लीट पार्टनर्स को कारों की डिलीवरी शुरू करेगी।

बता दें कि XPRES-T की एक यूनिट की कीमत 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। 315 किमी की रेंज वाली एक्स-प्रेस-टी की कीमत 14.98 लाख रुपये है। जहां फेम सब्सिडी के अंतर्गत इसको खरदीने पर 2.6 लाख रुपये की छूट मिलती है। जिसके बाद इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 13.04 लाख रुपये हो जाती है।

See also  सरकार को नीलाम करना है 34 लाख टन धान, बिका केवल ढाई लाख टन, जानिए किस दर पर धान बेचने पर बनी सहमति…

XPRES-T इलेक्ट्रिक सेडान की खासियत

इस कार में नई हेडलाइट, अपडेटेड फ्रंट फेस, नई शार्प नोज़, ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल को शामिल किया गया है। फ्रंट ग्रिल के निचले हिस्से में एक रेड स्ट्रिप दी जाती है। खास बात ये है कि इसका चार्जिंग पोर्ट फ्रंट ग्रिल में ही मिलता है। ग्राहकों को इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED डीआरएल और नए डिज़ाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग शामिल हैं। अगर बात करें Xpres-T EV की रेंज की तो ग्राहकों को इसके दो ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें पहला ऑप्शन 213 की रेंज के साथ आता है तो वहीं दूसरा 165 किलोमीटर की रेंज देता है। जानकारी के अनुसार ये रेंज ARAI प्रमाणित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।