नई दिल्ली। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि एक फरवरी, 2020 यानी शनिवार को बजट के दिन घरेलू शेयर बाजार खुला रहेगा और उसमें कारोबार होगा। कारोबार का समय सामान्य रूप से सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। एक्सचेंज का प्री-ओपन ट्रेड सुबह 9 बजे से 9:15 बजे के बीच होगा। एक्सचेंज ने  नोटिस के जरिए यह जानकारी दी। आमतौर पर शनिवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं।

इससे पहले 2015 में बजट के दिन शनिवार को खुला था बांबे स्टॉक एक्सचेंज

यह पहली बार नहीं होगा, जब बजट के मौके पर घरेलू शेयर बाजार शनिवार को खुला रहने वाले हैं। इससे पहले पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 28 फरवरी, 2015 को शनिवार के दिन बजट पेश किया था और उस दिन शेयर बाजार खुले रहे थे। आपको बता दें कि एक फरवरी को बजट संसद के पटल पर रखा जाएगा। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार बजट पेश करेंगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।