नकली प्रोडक्ट्स बेचते हैं Flipkart, Amazon, Paytm Mall! चाइनीज कंपनी ने की शिकायत

बिजनेस डेस्क। BOYA ब्रैंडनेम से वायरलेस माइक्रोफोन और दूसरी एसेसरीज बनाने और एक्सपोर्ट करने वाली चाइनीज कंपनी Shenzhen Jiayz Photo Industrial Ltd ने दिल्ली हाईकोर्ट में कई e-commerce कंपनियों के खिलाफ अपने प्रोडक्ट्स का नकली वर्जन बेचने का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की है। चाइनीज कंपनी का आरोप है कि Flipkart, Amazon, Paytm Mall, TATA Click और Snapdeal ने उसके प्रोडक्ट्स के नकली वर्जन की बिक्री की है।

चाइनीज कंपनी ने कई ई-कॉमर्स कंपनियों और उनके सेलर सहित 46 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। दायर याचिका के अनुसार, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म BOYA के नकली प्रोडक्ट बेचकर ग्राहकों को धोखा दे रहे हैं। कंपनी का कहना है कि कई ग्राहकों से शिकायतें मिली हैं जिससे कंपनी की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इस मामले की पहली सुनवाई पिछले हफ्ते दिल्ली हाईकोर्ट में हुई थी जिसके दौरान एक अंतरिम आदेश पारित किया गया था। जिसमें सेलर्स को इन प्रोडक्ट को इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचने से रोक लगाई गई है।

See also  Holi Sale : Amazon, Flipkart और Paytm सेल पर स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जाने कितना होगा फायदा

ग्राहकों की शिकायत पर शेन्ज़ेन जियाज़, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और उनके सेलर्स के जरिए बेंचे गए नकली प्रोडक्ट का आकलन कर रही है, जिसमें समान सीरियल नंबर वाले प्रोडक्ट थे। BOYA के वकील ने कहा, “हमने मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और आरोपी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से इन 42 विक्रेताओं को तत्काल हटाने के लिए कहा है.” स्नैपडील ने भी इस मामले पर अपनी सफाई जारी करते हुए कहा है कि उसने अदालत के आदेश का पालन करते हुए नकली माल बेचने के आरोपी सेलर्स को लिस्ट से बाहर कर दिया है। स्नैपडील की नकली सामान के खिलाफ कठोर पॉलिसी है और वो उसका कड़ाई से पालन करती है। हालांकि इस मुद्दे पर एमेजॉन इंडिया और पेटीएम मॉल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।