गौतम अडानी

बिजनेस डेस्क। हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के दो सीमेंट प्लांट और ट्रक ऑपरेटर के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बता दें कि सोलन जिला के दाड़लाघाट और बिलासपुर के बरमाणा में सीमेंट प्लांट करीब 52 दिन से बंद पड़े हैं। दरअसल मालभाड़े को लेकर सरकार और कंपनी के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।

सुक्खू सरकार ने मालभाड़े के रेट तय कर कंपनी प्रबंधन को दो दिन के भीतर इन्हें लागू करने के निर्देश दिए हैं। अगर कंपनी प्रबंधन उस मालभाड़े की दरों पर प्लांट शुरू नहीं करती है तो सरकार कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को तैयार है। राज्य सरकार अडानी कंपनी के दोनों सीमेंट प्लांट की लीज रद्द करने पर भी विचार कर सकती है।

बता दें कि अडानी के बरमाणा और दाड़लाघाट के सीमेंट प्लांट मालभाड़ा विवाद के चलते पिछले 52 दिनों से बंद हैं। इससे लगभग 35 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं सरकार के खजाने को 95 करोड़ की चपत लग चुकी है। राज्य सरकार की कंपनी व ट्रक ऑपरेटर के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।