सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई भारी गिरावट

मुंबई। सोने-चांदी के भावों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा कीमतों में  0.29 फीसदी यानी 150 रुपये की गिरावट के साथ 51,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है।  

वहीं, एमसीएक्स चांदी वायदा 0.86 फीसदी यानी 486 रुपये की गिरावट के साथ 55,997 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। बता दें, पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना वायदा 51,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया था। चांदी वायदा 56,443 रुपये प्रति किलो पर कारोबार किया था।

जानें क्या है आज का भाव

वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.31 फीसदी यानी 5.38 डॉलर की गिरावट के साथ 1753.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है । जबकि चांदी 0.79 फीसदी यानी 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 19.36 डॉलर प्रति औंस पर है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट

मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 47,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।