बिजनेस डेस्क। बजट के बाद सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। वायदा कारोबार में आज गुरुवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 57,265 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध में 50 रुपये या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर 16,442 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,893.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

चांदी का रेट भी चढ़ा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत नौ रुपये या 0.01 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 67,740 रुपये प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 14,737 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.49 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को 56,800 रुपये और 56,400 रुपये के स्तर पर तत्काल समर्थन मिला है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 1,860 डॉलर और 1,835 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर समर्थन मिला है। ऊपरी स्तर पर सोने की कीमत 57,700 रुपये और 58,100 रुपये के स्तर पर प्रतिरोध का सामना कर रही है, जबकि वैश्विक हाजिर बाजार इसके लिए 1,890 डॉलर और 1,920 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रजिस्टेंस शो हो रहा है।

See also  वित्तमंत्री कल सरकारी बैंकों के CEO से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेगी मुलाकात,जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

जानें कहां कितनी है सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,710 रुपये
जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 57,710 रुपये
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,710 रुपये
कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,700 रुपये
मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,710 रुपये
बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,710 रुपये
हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 57,710 रुपये
चंडीगढ़ में सोने की कीमत 57,710 रुपये
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 57,710 रुपये

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।