A symbolic view of gold jewelry and gleaming coins.
New prices for gold and silver are determined amidst the daily fluctuations in the bullion market.

टीआरपी डेस्क। भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार, 25 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई है। बीते कल आई गिरावट के बाद आज बाजार संभला और चांदी के दाम में 6000 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई। सोने की कीमतों में भी तेजी का रुख बना हुआ है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों की हलचल बढ़ गई है।

आज सुबह 10 बजे के आसपास सोने की कीमतों में 631 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत 1,60,600 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। आज के कारोबार में सोने ने अब तक 1,60,332 रुपये का निचला स्तर और 1,61,072 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ है।

वहीं चांदी की बात करें तो इसमें रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। चांदी का दाम 6057 रुपये प्रति किलो उछलकर 2,66,801 रुपये पर पहुंच गया है। बाजार खुलने के बाद चांदी ने अब तक 2,67,990 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

See also  New Smartwatch 'Pro M' Launched -Urban ने की 1.91 इंच एचडी डिस्प्ले वाली Smartwatch ‘Pro M’ लॉन्च

विभिन्न शहरों में आज के भाव


शहरों के अनुसार कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है। पटना में सोना और चांदी दोनों के दाम अन्य शहरों के मुकाबले थोड़े कम दर्ज किए गए हैं। वहीं रायपुर में सोना 1,60,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,68,260 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है।

प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट:


शहर – सोने का भाव – चांदी की कीमत
पटना – ₹1,60,700 – ₹2,67,920
रायपुर – ₹1,60,790 – ₹2,68,260
जयपुर – ₹1,60,760 – ₹2,68,020
भोपाल – ₹1,61,030 – ₹2,68,650
इंदौर – ₹1,61,030 – ₹2,68,650