A symbolic view of gold jewelry and gleaming coins.
New prices for gold and silver are determined amidst the daily fluctuations in the bullion market.

Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है।

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60096 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 74209 रुपये है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60191 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 60096 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है।

जानें आज की कीमत

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59855 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55048 रुपये का हो गया है। वहीं 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45072 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35156 रुपये में आ गया है। 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 74209 रुपये तक पहुंची है।

See also  टाटा ग्रुप की बिसलेरी इंटरनेशनल में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी
 शुद्धताशुक्रवार शाम के रेटसोमवार सुबह का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम)999    6019160096
सोना (प्रति 10 ग्राम)995     5995059855
सोना (प्रति 10 ग्राम)916     5513555048
सोना (प्रति 10 ग्राम)750     4514345072
सोना (प्रति 10 ग्राम)585     3521235156
चांदी (प्रति 1 किलो)9997477374209

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।