टीआरपी डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत देते हुए मिनि‍मम बैलेंस चार्ज को हटा दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि अब एसबीआई के सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को मिनिमम बैलेंस चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

बता दें कि लंबे समय से एसबीआई की मिनिमम बैलेंज चार्ज वसूली को लेकर आलोचना हो रही थी। बहरहाल, बैंक के इस फैसले से करीब 40 करोड़ से अधिक खाताधारकों को फायदा मिलने की उम्‍मीद है।

अभी क्‍या है चार्ज?

वर्तमान में एसबीआई के अलग-अलग कैटेगरी के सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को मिनिमम बैलेंस के तौर पर 1000 रुपए से 3000 रुपए तक देना होता है। मेट्रो सिटी में रहने वाले एसबीआई के सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को मिनिमम बैलेंस के तौर पर 3000 रुपए, सेमी-अर्बन सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को 2000 रुपए और रुरल यानी ग्रामीण इलाके के सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को 1000 रुपए रखना होता है। अगर आपने इसे मेंटेन नहीं किया तो आपको 5 रुपए से 15 रुपए तक मिनिमम बैलेंस चार्ज देना होता है। इसके अलावा टैक्‍स भी चार्ज में जुड़ता है।

See also  PM Modi Meeting On Budget 2026: कैसा होगा 2026 का बजट, PM मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बड़ी बैठक, तैयार किया मास्टरप्लान

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।