अच्छी खबरः भारत में कम हो सकती हैं खाद्य तेलों की कीमतें, पाम तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा इंडोनेशिया

बिजनेस डेस्क। महंगाई की मार झेल रही देश की आम जनता के लिए गुरुवार को राहत भरी खबर आई है। अच्छी खबर यह है कि आने वाले समय में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट आ सकती है। इसकी वजह यह है कि इंडोनेशिया ने बीते दिनों लगाया पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम ऑयल पर लगे प्रतिबंध को हटाने का एलान कर दिया है। गुरुवार को देश के कारोबारी नेताओं ने राष्ट्रपति से निर्यात प्रतिबंधों को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया में बंदरगाहों सहित लगभग छह मिलियन टन भंडारण क्षमता है। वहीं प्रतिबंध के बाद से घरेलू स्टॉक मई की शुरुआत में ही लगभग 5.8 मिलियन टन तक पहुंच गया। इंडोनेशिया पाम ऑयल एसोसिएशन (GAPKI) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च के अंत तक घरेलू स्टॉक फरवरी के 5.05 मिलियन टन से बढ़कर 5.68 मिलियन टन हो गया था। फिर निर्यात बैन होने के बाद स्टॉक लगभग फुल हो चुका है।

See also  कांग्रेस का दावा : छत्तीसगढ़ के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने की तैयारी में है केंद्र सरकर, जयराम ने PM मोदी-शाह को याद दिलाया ये वादा?

गौरतलब है कि इंडोनेशिया आमतौर पर घरेलू स्तर पर अपने वार्षिक पाम तेल उत्पादन का केवल 35 फीसदी ही उपयोग करता है। इसका उपयोग ज्यादातर भोजन और ईंधन के लिए किया जाता है। वहीं भारत भी पाम ऑयल के लिए इंडोनेशिया पर अधिक निर्भर रहता है, ऐसे में निर्यात पर प्रतिबंध हटने से देश में राहत मिल सकती है।

यहां बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 70 फीसदी पाम ऑयल इंडोनेशिया से ही आयात करता है। जबकि 30 फीसदी का आयात मलेशिया से होता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।