gst

टीआरपी डेस्क। जीएसटी अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में 55,575 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का पता लगाया है। सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) के अधिकारियों द्वारा 22,300 से अधिक नकली GST पहचान संख्या (GSTIN) का पता लगाया गया है। बता दें कि सरकार द्वारा 9 नवंबर, 2020 को नकली/फर्जी चालान जारी करके धोखाधड़ी से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करने के लिए बेईमान संस्थाओं के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान शुरू किया गया है।

जीएसटी चोरी के खिलाफ सख्त हुई सरकार

अधिकारी ने कहा कि विशेष अभियान के दो वर्षों में 55,575 करोड़ रुपये की जीएसटी/आईटीसी धोखाधड़ी का पता चला है। इस मामले में 719 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 20 सीए/सीएस प्रोफेशनल्स भी शामिल हैं। इस दौरान 3,050 करोड़ रुपये के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की स्वैच्छिक जमा राशि की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।