टीआरपी डेस्क। हुंडई की नई इलैक्ट्रिक कार कोना ने नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इस कार को तिब्बत में सवूला पास पर 5,731 मीटर की ऊंचाई पर ड्राइव किया गया जिसके बाद इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘हाइएस्ट अल्टीट्यूड अचीव्ड इन ऐन इलेक्ट्रिक कार’ कैटिगिरी में जगह मिली है। ऐसे में कोना पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है जिसे इतनी उंचाई पर ड्राइव किया गया है।

हुंडई की पहली इलैक्ट्रिक कार है कोना

बता दें कि कोना हुंडई की पहली इलैक्ट्रिक कार है। इसमें 39.2 kWh क्षमता की लीथियम आयन बैटरी को शामिल किया गया है जिसे एक बार फुल चार्ज कर यह कार 452 किलोमीटर का रास्ता तय करती है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिहाज से इसे काफी अच्छी रेंज कहा जा सकता है।

यह कार सामान्य चार्जर से 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं, DC फास्ट चार्जर से इस इलैक्ट्रिक SUV को 57 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

See also  नए साल पर SBI का ग्राहकों को बड़ा तोहफा, होम लोन पर ब्याज दर घटाई

10 सैकेंड से भी कम में पकड़ेगी 0 से 100 Km/h की स्पीड

इलैक्ट्रिक होने के बावजूद यह कार 9.7 सैकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा की है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।