अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो अगले महीने बाजार में दस्तक देने वाली हैं ये नई गाड़ियां, जानें इनमें क्या है खास

नई दिल्ली। यदी आप नई कार खरीदना चाहते हैं तो भारतीय बाजार में नवंबर 2022 में कई मॉडल दस्तक देने वाले हैं। बता दें कि मौजूदा मॉडल के अपडेट वर्जन भी मिलेंगे। दिनों दिन कारों की मांग बढ़ती जा रही है ऐसे में आईसीई मॉडल, इलेक्ट्रिक मॉडल, हाइब्रिड मॉडल व सीएनजी मॉडल का दबदबा बरकरार है।

इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट BYD ATTO 3 की बुकिंग चालू हो चुकी है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो मात्र 50,000 रूपये में इसे अपने आसपास के डीलरशिप पर जाकर या फिर ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। वही कंपनी इस कार की डिलीवरी अगले साल की शुरुआत से करेगी। अगले महीने के अंत तक कंपनी इसके कीमत का खुलासा भी कर देगी। इसकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख तक हो सकती है।

भारतीय बाजार में कंपनी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को नवंबर 2022 में पेश करेगी इसके लिए कंपनी ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है आपको बता देता टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की बिक्री भारत सहित सभी ग्लोबल बाजार में जनवरी से शुरू हो जाएगी।

See also  अच्छी खबर: Hormuz जलमार्ग से सुरक्षित गुजरा भारतीय एलएनजी टैंकर दिशा, कतर से लेकर आ रहा 62 हजार टन गैस, जानें कब तक पहुंचेगा भारत

कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में एमजी हेक्टर ने अपनी नई हेक्टर का टीजर जारी किया था और कंपनी इस एसयूवी को अगले महीने ला सकती है। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में काफी बदलाव किए हैं। फिचर्स के तौर पर इसमें 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एमजी का नई जनरेशन आई-स्मार्ट तकनीक, वायरलेस एंड्राइड ऑटो व एप्पल कारप्ले और 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, चार-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल प्वाइंट्स के साथ को-ड्राइवर सीटर और 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कीलेस एंट्री और आठ-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।