नई दिल्ली। शेयर बाजार ने निवेशकों की होली का मजा किरकिरा कर दिया। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान शेयर बाजार 2450 अंत तक गिर गया। आखिरी में सेंसेक्स 1941 अंक नीचे 35,634 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 538 अंक की गिरावट रही और यह 10,451 पर बंद हुआ। इसे कोरोना वायरस का खौफ माना जा रहा है जो अमेरिकी और जापान के बाजारों में भी देखा जा रहा है।

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले, लेकिन जैसे ही खबर आई कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है, सेंसेक्स की गिरावट 2100 अंक पहुंच गई। यह पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट रही। दिन में 1.00 बजे सेंसेक्स 2105 अंकों की गिरावट के साथ 35,511 पर रहा। वहीं निफ्टी में 565 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 10,403 पर रहा। इसके चंद मिनट बाद यानी 1.32 बजे शेयर बाजार 2450 अंक गिर गया। यह 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट रही।
इससे पहले 9.22 बजे सेंसेक्स 1146 अंकों की गिरावट के साथ 36,432 पर रहा, जबकि निफ्टी में 318 अंकों की कमी रही और यहां 10,671 पर ट्रेडिंग हुई। खास बात यह रही कि शुक्रवार को बुरी तरह गिरने वाले यस बैंक का शेयर आज 19 फीसदी मजबूत के साथ खुला। 9.54 बजे यह गिरावट बढ़कर 1500 अंक हो गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।