टीआरपी डेस्क। LPG Cylinder Price : देश में हर महीने के पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम अपडेट किए जाते हैं। आज से अगस्त महीने के शुरुआत हो गई हैं। आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला है। 1 अगस्त से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 तक की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है।

शहर दर शहर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम:

  • छत्तीसगढ़ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम
  • दिल्ली:
    पहले ₹1,665 → अब ₹1,631.50
    राहत: ₹33.50
  • मुंबई:
    पहले ₹1,616 → अब ₹1,582.50
    राहत: ₹33.50
  • कोलकाता:
    पहले ₹1,769 → अब ₹1,734
    राहत: ₹35
  • चेन्नई:
    पहले ₹1,823.50 → अब ₹1,790
    राहत: ₹33.50

घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस

  • दिल्ली: ₹853
  • मुंबई: ₹852.50
  • कोलकाता: ₹879
  • चेन्नई: ₹868.50

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।