Maruti Jimny Price: आज भारतीय बाजार में उतरने वाली नई Maruti Jimny SUV की कीमत सामने आ गई है। ऑफ-रोड एसयूवी की कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरु है।

बता दें कि ये कार महिंद्रा थार और फोर्स गोरखा को टक्कर देगी। इस साल ऑटो एक्सपो 2023 में इसे पेश किया गया था। इसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया था। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज इसकी कीमत का खुलासा हो गया है । आपको बता दें, कीमत के घोषणा के पहले ही एसयूवी की 30 हजार से अधिक की बुकिंग हो चुकी है, जो साफ तौर से इसकी लोकप्रियता का संकेत है।

Maruti Suzuki Jimny SUV लंबाई

मारुति एसयूवी की लंबाई 3,985 मिमी, चौड़ाई 1,645 मिमी और ऊंचाई 1,720 मिमी है। जबकि लंबाई समान है, जिम्नी थार एसयूवी की तुलना में छोटी और कम चौड़ी है। जिम्नी का 210 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है जो महिंद्रा एसयूवी से लगभग 16 मिमी छोटी है। जिम्नी का व्हीलबेस 2,590 मिमी लंबी है, जो थार से लगभग 150 मिमी लंबी है। जिम्नी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 103bhp की मैक्सिमम पावर और 134Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या चार-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ आती है

See also  रिलायंस-फ्यूचर डील पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,RIL का मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ घटा, मुकेश अंबानी को बड़ा झटका

इस कार में आपको कई कलर ऑप्शन

ग्रेनाइट ग्रे, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, नेक्सा ब्लू, सिजलिंग रेड, ब्लूश ब्लैक मिलता है। इसके अलावा, जिम्नी ब्लैक रूफ के साथ काइनेटिक येलो और सिजलिंग, ब्लूश ब्लैक कलर शामिल है। इनके अलावा, जिम्नी ब्लैक रूफ के साथ काइनेटिक येलो और सिजलिंग रेड सहित दो डुअल-टोन ऑप्शन में भी आएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।