रिलायंस इंडस्ट्रीज

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते बाजार में आए उतार-चढ़ाव के कारण 10 मूल्यवान फर्मों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1,68,552.42 करोड़ रुपये कम हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को इसका सबसे अधिक नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,492.52 अंक या 2.43 प्रतिशत टूटा था। चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड के बढ़ते मामलों का असर भी बाजार पर दिखाई दिया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 42,994.44 करोड़ रुपये घटकर 16,92,411.37 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,193.74 करोड़ रुपये गिरकर 5,12,228.09 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 22,755.96 करोड़ रुपये घटकर 8,90,970.33 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 18,690.03 करोड़ रुपये घटकर 4,16,848.97 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 16,014.14 करोड़ रुपये घटकर 6,13,366.40 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 11,877.18 करोड़ रुपये घटकर 6,15,557.67 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का एमकैप 10,436.04 करोड़ रुपये घटकर 6,30,181.15 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का एमकैप 8,181.86 करोड़ रुपये घटकर 4,78,278.62 करोड़ रुपये रह गया।

See also  निवेश हलचल: अडानी विल्मर इस साल लाएगा IPO, इश्यू से 1 अरब डॉलर जुटाने की योजना

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 7,457.25 करोड़ रुपये घटकर 4,49,868.21 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष -10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और एलआईसी के बाद सबसे मूल्यवान फर्म का खिताब बरकरार रखा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।