New Kia Seltos Vs Honda Elevate: किआ ने दिसंबर में भारतीय बाजार में नई जेनरेशन Kia Seltos को पेश किया है। मिड-साइज SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला Honda Elevate से माना जा रहा है। दोनों ही मॉडल अपने-अपने ब्रांड की मजबूत पेशकश हैं। ऐसे में अगर आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इंजन, फीचर्स और कीमत के आधार पर यह तुलना अहम हो जाती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Kia Seltos में कंपनी ने इंजन विकल्पों की पूरी रेंज दी है। इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। इसके अलावा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। डीजल विकल्प के तौर पर 1.5 लीटर इंजन उपलब्ध है, जिससे 116 पीएस की पावर और 250 एनएम टॉर्क मिलता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल, IVT, iMT और ऑटोमैटिक विकल्प दिए गए हैं।

See also  अच्छी खबरः रेल यात्रियों को अब ट्रेनों के भीतर भी मिलेगी वाई-फाई सुविधा

वहीं Honda Elevate में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

क्या हैं फीचर्स

फीचर्स के मामले में नई Kia Seltos को काफी अपग्रेड किया गया है। इसमें 30 इंच का ट्रिनिटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसके साथ वेंटिलेटेड सीट्स, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, 64 रंगों की एम्बिएंट लाइटिंग, बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS के साथ 21 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। एबीएस, ईबीडी और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज भी इसमें मौजूद हैं।

Honda Elevate में एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी टेल लैंप, 16 और 17 इंच के अलॉय व्हील, सिंगल पेन सनरूफ और ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलता है। इसके अलावा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट की, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, पीएम 2.5 केबिन एयर प्यूरिफायर, 60:40 स्प्लिट सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

See also  खाद्य विभाग द्वारा राइस मिल को सील करने की कार्यवाही को हाई कोर्ट ने बताया गलत, मिल को तत्काल खोलने का दिया आदेश

जानें कीमत

नई जेनरेशन Kia Seltos की कीमतों का ऐलान 2 जनवरी को किया जाएगा। फिलहाल इसे बाजार में पेश किया गया है। दूसरी ओर Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट 16.67 लाख रुपये तक जाता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।