New Wage Code : कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी घटेगी, PF में होगा इजाफा
New Wage Code : कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी घटेगी, PF में होगा इजाफा

नई दिल्ली। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपके हाथ में आने वाली सैलरी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह ये है कि अगले कुछ महीनों में चारों लेबर कोड (labour codes) के लागू होने की सभावना है।इन चारों लेबर कोड लागू होने से टेक होम सैलरी कम हो जाएगी रिटायरमेंट राशि में ऑटोमेटिक रूप से बढ़ोतरी होगी।

इन लेबर कोड को पहले अप्रैल 2021 में लागू किया जाना था। जिसमें टेक होम सैलरी में कटौती और PF कंट्रीब्यूशन बढ़ जाता। इसमें ग्रेच्युटी (gratuity) बढ़ने की संभावना है। एक बार वेज कोड के लागू होने के बाद, कर्माचारियों की बेसिक पे और प्रोविडेंट फंड के कैलकुलेट करने के तरीकों में बड़े बदलाव होंगे।

क्या है न्यू वेज कोड

सरकार ने 29 श्रम कानूनों को मिलाकर 4 नए वेज कोड तैयार किए हैं। इनमें इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, कोड ऑन ऑक्‍यूपेशनल सेफ्टी, हेल्‍थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड (OSH) और सोशल सिक्‍योरिटी कोड ऑन वेजेज शामिल है। वेज कोड एक्ट (Wage Code Act), 2019 के मुताबिक अब किसी भी कंपनी में कर्मचारी की बेसिक सैलरी कंपनी की लागत (Cost To Company-CTC) के 50 फीसदी से कम नहीं हो सकती है।

See also  कोरोना काल में समय खतम होने से पहले निकालें अपना पीएफ, गलतियां करने से रिजेक्ट हो जाता है क्लेम

नया वेतन कोड (New Wage Code) लागू हो जाने के बाद नियोक्ताओं (Employer) को सीटीसी (CTC) का 50 फीसदी मूल वेतन (बेसिक सैलरी) के रूप में कर्मचारी को देना होगा। इससे भविष्य निधि (Provident Fund) और ग्रैच्युटी (Gratuity) जैसे अन्य घटकों के लिए कर्मचारियों (Employees) का योगदान बढ़ जाएगा।

न्यू वेज कोड लागू होने पर बोनस (bonuses), पेशन (pension), वाहन भत्ता (conveyance allowance), मकान का किराया भत्ता (House Rent Allowance), आवास लाभ (housing benefits), ओवरटाइम (overtime) आदि बाहर हो जाएंगे।

 

Tagged:

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।