बिजनेस न्यूज। ओला स्कूटर के ओनर्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार की सख्ती के बाद अब ओला कंपनी अपने कस्टमर्स को 9 हजार से 19 हजार रुपये वापस लौटाने जा रही है। दरअसल कंपनी ने अपने कस्टमर्स से ई स्कूटर चार्जर के नाम पर रुपये वसूले थे। कंपनी ऐसा नहीं कर सकती थी।

जिसके बाद अब उद्योग मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि फाइनेंशियल ईयर 2019-20 से लेकर इस साल 30 मार्च तक OLA S1 Pro मॉडल खरीदने वालों को कंपनी चार्जर के नाम पर लिया गया भुगतान वापस करेगी।

मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार ओला कंपनी Fame के तहत सब्सिडी ले रही है और इसके नियमों के अनुसार चार्जर का पैसा ग्राहकों से नहीं वसूला जा सकता है। ओला चार्जर के नाम पर स्कूटर की ज्यादा कीमत ग्राहकों से वसूल रही थी। इस संबंध में मंत्रालय को शिकायत भी मिली थी। जब इसकी जांच की गई तो ये शिकायत सही पाई गई। इसके बाद मंत्रालय ने ओला के खिलाफ कार्रवाई की है।

मंत्रालय ने सख्ती दिखाया तो ओला ने तेजी से फैसला लिया। कंपनी ने मंत्रालय के किसी भी तरह के एक्‍शन से पहले ही सूचना दे दी है कि वे चार्जर के नाम पर ग्राहकों से लिए गए 130 करोड़ रुपयों का भुगतान करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ये भुगतान कब और कितने समय के अंदर वे करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।