मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को आए भूचाल से देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भी बड़ा झटका लगा। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में30 फीसदी की गिरावट के बाद रिलायंस के शेयर 13 फीसदी लुढ़क गए। वहीं, सरकारी कंपनी ऑइल ऐंड नैचरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर भी करीब 15 पर्सेंट तक लुढ़क गए।


सोमवार को रिलायंस के शेयर 13 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,105 पर आ गए। यह अक्टूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट से RIL का मार्केट कैप 6.97 लाख करोड़ रुपए रह गया। कंपनी के शेयर धारकों ने सोमवार को 1.08 लाख करोड़ रुपए गंवाए। इस तरह कंपनी मार्केट कैप के मामले में टीसीएस से पिछड़ गई। टीसीएस का मार्केट कैप 7.31 लाख करोड़ रुपए है। सोमवार को ONGC का मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ रुपए कम हो गया।

बता दें कि दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन में कटौती के लेकर सहमति नहीं बन पाने के बाद सऊदी अरब ने कीमत यु्द्ध छेड़ दिया है। इसके बाद कच्चे तेल के दामों में सोमवार को 31 प्रतिशत की गिरावट हुई। 1991 के खाड़ी युद्ध के दौरान आई गिरावट के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।