रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ‘टाइम100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल

टीआरपी डेस्क। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी को टाइम पत्रिका ने अपनी ‘टाइम100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल किया है। बता दें कि वह इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। हालांकि, सूची में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ओनलीफैन्स की भारतीय मूल की सीईओ आम्रपाली गन को भी स्थान दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि ‘टाइम100 नेक्स्ट’ में उद्योगों और दुनिया भर के ऐसे 100 उभरते सितारों को स्थान दिया जाता है, जो दुनिया को बेहतर करने और भविष्य को परिभाषित करने के असाधारण प्रयास करते हैं।

तीस वर्षीय आकाश को इस साल जून में भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो के चेयरमैन के रूप में पदोन्नत किया गया था। कंपनी के 42.6 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। इसके अलावा अमेरिका की गायिका एसजेडए, अभिनेत्री सिडनी स्वीनी, बास्केटबॉल खिलाड़ी जा मोरेंट, स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज, अभिनेता और टेलीविजन हस्ती केके पामर और पर्यावरण कार्यकर्ता फरविजा फरहान भी ‘टाइम100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल हैं।

See also  मारुति सुजुकी पर लगा 200 करोड़ रुपए का जुर्माना, जानें वजह

आकाश अंबानी ने Google और Facebook के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ बता दें कि रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहा है। कंपनी की योजना आगामी दीवाली तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित कुछ अन्य मेट्रो शहरों में 5जी लॉन्च करने की है। जियो ही अकेली कंपनी है जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है। यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी True 5G चल सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका और यूरोप में 5जी नेटवर्क के लिए 700 मेगाहर्ट्ज बैंड को प्रीमियम बैंड माना जाता है। इस लिहाज से 5जी के मामले में जियो को बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।