नई दिल्‍ली। बैंक के लंबी कतारों से अब आप छुटकारा पा सकते हैं क्योंकि अब देश के सबसे बड़े बैक

भारतीय स्‍टेट बैंक ​में आप अपने स्मार्ट फोन के जरिये SBI YONO ऐप से आप घर बैठे अपना इंस्‍टा

सेविंग्‍स अकाउंट खुलवा सकते हैं।

 

आईये जानते हैं SBI Insta Savings Account की शर्त क्या—क्या है।

कोई भी व्यक्ति की उम्र 18 साल से अधिक है तो SBI में इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट खुलवा सकते हैं। इंस्‍टा

सेविंग्‍स अकाउंट खुलवाने के लिए जरूरी है कि जो व्‍यक्ति खाता खुलवाना चाह रहा है तो उसका एसबीआई

में पहले से कोई रिलेशनशिप न हो और उस पर भारत से बाहर किसी तरह की टैक्‍स देनदारी न हो।

SBI Insta Savings Account खुलवाने के लिए आपके पास आधार नंबर, पैन नंबर, ईमेल और आधार से

जुड़ा मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसके अलावा, ग्राहक का दूसरे किसी भी बैंक या वित्‍तीय संस्‍थान के

साथ ओटीपी आधारित आधार वेरिफिकेशन अकाउंट नहीं होना चाहिए।

See also  एसईसीएल भूमिगत में खदान में कोयले की बड़ी चट्टान गिरने से हुई कर्मचारी की मौत

 

 

परिचालन के नियम क्या क्या है।

SBI Insta Savings Account सिर्फ सिंगल नाम से ही खुलवाया जा सकता है और इसका परिचालन भी

डिजिटल तरीके से ही किया जा सकता है। इसके ग्राहकों को कैश ट्रांजेक्‍शन करने की अनुमति नहीं होती है।

इसके साथ—साथ, एक बार में अधिकतम 49,999 रुपये का लेनदेन किया जा सकता है। खाते में अधिकतम

बैलेंस एक लाख रुपये रखा तक सकता है और साल में कुल मिलाकर 2 लाख रुपये का लेनदेन किया जा सकता है।

इसके अलावा, ग्राहक को अपने इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट में न्‍यूनतम बैलेंस भी रखना अनिवार्य है।

 

ये सब सुविधाएं मिलती है।

SBI YONO के जरिये इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट खुलवाने के एक साल के भीतर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए

एक बार एसबीआई के ब्रांच जाना होता है। एसबीआई अपने इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट के ग्राहकों को रूपे

एटीएम/डेबिट कार्ड उपलब्ध कराता है। हालांकि, एसबीआई अपने इन ग्राहकों को पासबुक, चेकबुक जैसी

See also  दुर्ग और बस्तर संभाग के नगरीय निकायों में मनोनीत हुए एल्डरमैन, देखें पूरी लिस्ट…

सुविधाएं नहीं देता है। हालांकि, एसबीआई अपने इंस्‍टा सेविंग्‍स अकाउंट ग्राहकों को ईमेल के जरिये स्‍टेटमेंट

भेजता है। इसकी सभी प्रक्रिया online होती है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।